Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पानीपत: हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार,चार दिन के रिमांड पर

पानीपत: हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार,चार दिन के रिमांड पर

पानीपत, 01 जून (हि.स.)। पानीपत पुलिस ने हॉली कॉलोनी निवासी जुनैद की चाकू से हत्या करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विद्यानंद कॉलोनी निवासी सुनील व गांव खंडलाना सहारनपुर यूपी निवासी सोनू के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने साेमवार काे बताया कि थाना चांदनी बाग स्थित विद्यानंद कॉलोनी निवासी महताब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विद्यानंद कॉलोनी निवासी दीपक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ व दोस्त साहिल के साथ झगड़ा कर मारपीट की थी। इस झगड़े में हमारा समझौता हो गया था।

बाद में दीपक का दोस्त विद्यानंद कॉलोनी निवासी सुनील उनसे इस झगड़े की रंजिश रखता था। सुनील ने उसके साथ कई बार कहासुनी भी की थी। 28 मई की रात को वह विद्यानंद कॉलोनी में चाचा भतीजा चौक पर था। तभी सुनील अपने तीन अन्य साथियों के साथ बाइक पर आया और कहने लगा दीपक के साथ झगड़ा क्यो किया था। फिर चारों धमकी देकर चले गए।

कुछ देर बाद मेरे दोस्त हॉली कॉलोनी निवासी जुनेद, विद्यानंद कॉलोनी निवासी इंतजार, खटीक बस्ती निवासी साहिल व शौयब बुलेट व स्कूटी पर सवार होकर आए। उसने सुनील को फोन कर बातचीत करने के लिए कहा। फिर सुनील अपने तीन अन्य साथियों के साथ बाइक पर आया और आते ही जुनैद की छाती में चाकू से वार कर दिया। साथ आए एक लड़के ने उसकी बगल में चाकू से वार कर दिया।

एक अन्य लड़के ने सुनील के हाथ पर चोट मारी। चाकू से हमला कर चारों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसको व जुनैद को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गए। जहां पर इलाज के दौरान थोड़ी देर में ही जुनैद की मौत हो गई। और उसको इलाज के लिए कल्पना चावला मेडिकल करनाल रैफर कर दिया गया। थाना चांदनी बाग में महताब की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। पुलिस ने रविवार देर शाम को मिली सूचना पर दबिश देकर दो आरोपियों सुनील व सोनू को सनौली रोड पर उग्राखेड़ी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मिलकर रंजिशन वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi