Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु बोर्ड परीक्षा विनियमों में संशोधन : डॉ राजेश शर्मा

परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु बोर्ड परीक्षा विनियमों में संशोधन : डॉ राजेश शर्मा

धर्मशाला, 01 जून (हि.स.)।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने तथा परीक्षा की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बोर्ड परीक्षा विनियमों में संशोधन किया गया है।

स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि संशोधित नियमों के अनुसार प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा आरंभ होने से पूर्व सभी परीक्षा कक्षों/हॉलों तथा प्रवेश एवं निकास बिंदुओं पर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना अनिवार्य होगी। इसके अतिरिक्त सभी सीसीटीवी कैमरे वीडियो के साथ-साथ ऑडियो रिकॉर्डिंग सुविधा से भी युक्त होने चाहिए, ताकि परीक्षा गतिविधियों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने आगे बताया कि परीक्षा केंद्रों में स्थापित निगरानी प्रणाली के लिए नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर (एनवीआर) का उपयोग करना अनिवार्य होगा तथा उसमें कम से कम 6 माह का बैकअप सुरक्षित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। साथ ही सीसीटीवी प्रणाली में प्रयुक्त आईपी एडरेस नेटवर्क कनेक्टिविटी स्थायी प्रकृति की होनी चाहिए, जिससे निगरानी व्यवस्था निर्बाध रूप से संचालित हो सके तथा आवश्यकता पड़ने पर रिकॉर्डिंग तक सुगमता से पहुंच सुनिश्चित की जा सके।

बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि यह संशोधन परीक्षा प्रणाली में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने तथा नकल एवं अन्य अनुचित गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों एवं शिक्षण संस्थानों से संशोधित नियमों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi