Dailyhunt

पश्चिम बर्धमान : प्रथम राउंड की मतगणना में भाजपा को बढ़त, कार्यकर्ताओं में उल्लास

कोलकाता, 04 मई (हि.स.)।

श्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल क्षेत्र में मतगणना के पहले राउंड के बाद भाजपा को बढ़त मिलने की खबर सामने आते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

आसनसोल उत्तर, आसनसोल दक्षिण, कुल्टी, जामुड़िया और बाराबनी विधानसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवार पहले राउंड के बाद आगे चल रहे हैं। यह जानकारी मिलते ही सुबह करीब 10 बजे आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने बने भाजपा कैंप में कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में जुट गए।

इस दौरान ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ जश्न का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और जीत का भरोसा जताया।

हालांकि यह केवल शुरुआती रुझान हैं और अंतिम परिणाम आने में अभी समय है, लेकिन पहले राउंड की बढ़त ने भाजपा खेमे में उत्साह भर दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi