Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
फर्जी फेसबुक अकाउंट पर कार्रवाई के लिए प्राथमिकी

फर्जी फेसबुक अकाउंट पर कार्रवाई के लिए प्राथमिकी

कोकराझार (असम), 23 सितम्बर (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा कोकराझार जिले के निवासी रिकेश अग्रवाल के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कथित रूप से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाए जाने का मामला सामने आया है।

इस संबंध में रिकेश अग्रवाल ने भावरागुरी आउटपोस्ट में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति ने उनकी अनुमति के बिना उनके नाम, फोटो तथा अन्य व्यक्तिगत जानकारी का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया अकाउंट बनाया है। उन्होंने पुलिस से फर्जी अकाउंट संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा भविष्य में उनके नाम और तस्वीरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है।

इस बीच, लोगों से अपील की गई है कि उक्त फर्जी फेसबुक अकाउंट से आने वाले फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें। यदि किसी व्यक्ति ने पहले ही अनुरोध स्वीकार कर लिया है, तो वह किसी भी परिस्थिति में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, ओटीप अथवा बैंक/धन संबंधी विवरण साझा न करें और अकाउंट की सत्यता की पुष्टि करने के बाद ही कोई प्रतिक्रिया दें।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi