Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
फर्जी सोसाइटी बनाकर करोड़ों की जमीन बेचने के मामले में एक और गिरफ्तार

फर्जी सोसाइटी बनाकर करोड़ों की जमीन बेचने के मामले में एक और गिरफ्तार

रिद्वार, 01 जून (हि.स.)। बीडी इंटर कॉलेज भगवानपुर से जुड़ी संस्था की भूमि को कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेचने के मामले में पुलिस ने वांछित चल रहे आरोपित मोहम्मद मुर्सलीन को गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्य आरोपित को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

पुलिस के अनुसार, 22 मार्च 2026 को दयानंद एंग्लो वैदिक संस्था के आजीवन सदस्य सुधीर कुमार त्यागी ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि दुष्यंत कुमार ने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक फर्जी सोसाइटी का गठन किया और संस्था की करीब 8.5 बीघा जमीन को बिना वैध अनुमति एवं अधिकार के फर्जी तरीके से विनय सैनी निवासी राजेंद्र नगर, रुड़की के नाम बेच दिया।

शिकायत के आधार पर भगवानपुर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपित दुष्यंत कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश जारी थी।

पुलिस के मुताबिक, मामले में वांछित आरोपित गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखते हुए सूचना के आधार पर वांछित आरोपित मोहम्मद मुर्सलीन पुत्र असगर निवासी ग्राम शेरपुर, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपित के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है। वहीं, प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi