Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

प्रेमिका की हत्या का आरोपित युवक गिरफ्तार

दुमका, 10 जून (हि.स.)। मसानजोर डैम के पानी में एक अज्ञात महिला का शव का शिनाख्त करते हुए पुलिस ने मामले में उद्भेदन करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपित का नाम केतन कुमार मंडल है।

मामले में एसपी पितांबर सिंह खेरवार ने बताया कि बीते दिन मसानजोर डैम में एक युवती का शव बरामद हुआ था। मृतका का शिनाख्त गुड्डु पंडित की बेटी रीना कुमारी (19) के रूप में हुई। पुलिस परिजन सीता देवी के आवेदन के आधार पर मोबाईल फोन के धारक के विरुद्ध हत्या कर शव को पानी में फेक देने के आरोप में 04 मार्च मुफ्फसिल (मसानजोर) थाना में मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई थी।

एसपी ने बताया कि कांड के अनुसंधान, छापामारी और तकनिकी सहयोग एसडीपीओ, सदर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में मोबाईल राजीव रंजन मंडल के नाम से जारी पाया गया। लेकिन उक्त मोबाईल नम्बर को जमुआसोल गांव के केतन कुमर मंडल उपयोग कर रहा था।

तकनिकी अनुसंधान और मानवीय साक्ष्य के आधार पर इस कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त केतन कुमर मंडल को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त केतन कुमार मंडल ने पुछताछ में बताया कि रीना कुमारी और उसके बीच प्रेम प्रसंग करीब एक वर्ष से चल रहा था। लडकी शादी के लिए बराबर दबाव बना रही थी। इससे बचने के लिए हत्या कर मसानजोर डैम के पानी में फेक दिया।

पुलिस आरोपी के निशानदेही पर एक काला रंग का पीठु बैग, सफेद गुलाबी रंग का ओढ़नी, मृतका का एसबीआई बैंक का पासबुक, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और शैक्षणिक प्रमाण पत्र बरामद किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi