
गुवाहाटी, 15 सितंबर (हि.स.)। गुवाहाटी महानगर के वशिष्ठपुर में महिला रिया की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार पति रामानुज गोस्वामी की मौत सोमवार तड़के सुबह उस समय मौत हो गई, जिस समय हाथीगांव पुलिस की टीम उसे स्वास्थ्य परीक्षा के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल ले जा रहे थी।
पुलिस जिस समय उसे अस्पताल ले जा रही थी उस दौरान वह गाड़ी की पिछले सीट पर बैठे दो पुलिसकर्मी को धक्का देकर नरकासुर पहाड़ से छलांग लगा दी।
गहरी खाई में गिरने की वजह से उसे गंभीर चोट आई । पुलिस अस्पताल ले गई जहां पर उसकी मौत हो गई । मौत के बाद मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस उसकी हत्या की है । जिसके बाद पिता ने शव लेने से इनकार कर दिया। शव को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शव गृह में रखा गया था। पुलिस शव को अपने जिम्में नहीं ले पाई थी। क्योंकि मृतक का कोई भी परिजन नहीं पहुंचा था।
पुलिस के समझाने बुझाने के बाद मृतक के चाचा मंगलवार सुबह 10:00 बजे गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल पहुंचें और रामानुज के शव को पुलिस से अपने जिम्मे लेने की हामी भरी। गौरीपुर में ही रामानुज का अंतिम संस्कार किया जाएगा। जहां उसका पैतृक गांव है।
मृतक के परिवार का आरोप है कि पुलिस ने उसकी एनकाउंटर में जानबूझकर हत्या की है। वहीं पुलिस का इस घटना पर कहना है कि रामानुज पुलिस से भागने की कोशिश करने के दौरान मारा गया। ज्ञात होगी रामानुज अपनी पत्नी रिया की बड़ी बेरहमी से हत्या कर उसके सिर को फ्रिज के अंदर छिपा दिया था।
पत्नी की हत्या करने के कुछ घंटे बाद उसने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया था। वह 7 दिन पुलिस रिमांड पर था। सोमवार को पुलिस को उसे सीजीएम अदालत में पेश करना था। जिससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

