Dailyhunt
रंगीन लाइटों से राजीव भवन सजाने का सपना अधूरा रहा कांग्रेस का

रंगीन लाइटों से राजीव भवन सजाने का सपना अधूरा रहा कांग्रेस का

गुवाहाटी, 04 मई (हि.स.)। असम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन को रंगीन लाइटों से सजाने की कांग्रेस की योजना अधूरी रह गई, क्योंकि मतगणना के दौरान पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी।

सूत्रों के अनुसार, चुनाव परिणाम के अनुकूल रहने की उम्मीद में पहले से ही राजीव भवन को सजाने की तैयारी की गई थी। लेकिन जैसे-जैसे रुझानों और परिणामों में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक नजर आया, वैसे-वैसे जश्न की सभी तैयारियां रोक दी गईं।

राजीव भवन को सजाने के लिए रंगीन लाइटों का टोपला लेकर पहुंचे लोग बिना लाइट लगाए ही वापस लौटते दिखे, जिससे कांग्रेस खेमे में छाई मायूसी साफ झलक रही है। मतगणना के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी कोई उत्सव नहीं मनाया और माहौल शांत बना रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi