Dailyhunt
सागरः पुलिस ने मुस्कान अभियान' के तहत 3 नाबालिगों को किया दस्तयाब

सागरः पुलिस ने मुस्कान अभियान' के तहत 3 नाबालिगों को किया दस्तयाब

सागर, 08 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सागर शहर में मोतीनगर थाना पुलिस ने 'मुस्कान अभियान' के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग प्रकरणों में अपहृत तीन नाबालिगों को सकुशल बरामद किया है।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की मदद से कम समय में सफलता हासिल की।

पुलिस ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे "मुस्कान अभियान" के तहत मोतीनगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों (अपराध क्रमांक 341/2026, 348/2026 और 368/2026) में शामिल एक बालक और दो बालिकाओं को सुरक्षित बरामद कर लिया है। सागर पुलिस की गठित विशेष टीम ने तकनीकी संसाधनों और मुखबिरों की सूचना के आधार पर इन नाबालिगों को खोज निकाला। वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार चौबे

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi