Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सारण के 13 प्रखंडों में बनेंगे आधुनिक प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन

सारण के 13 प्रखंडों में बनेंगे आधुनिक प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन

सारण, 29 मई (हि.स.)। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आज जिले के 13 प्रखंडों में निर्माणाधीन नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवनों के कार्यों की प्रखंडवार विस्तृत समीक्षा की।

समाहरणालय में आयोजित इस बैठक में भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ और अंचल अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में तेजी लाने का कड़ा निर्देश दिया। बैठक में बताया गया कि परसा, दिघवारा, मशरक, मढ़ौरा, एकमा, बनियापुर, मांझी और तरैया में काम विभिन्न चरणों में प्रगति पर है। सोनपुर और अमनौर में जल्द काम शुरू होगा, जबकि दरियापुर में ले-आउट का कार्य चल रहा है। डीएम ने गरखा और जलालपुर में भी तुरंत काम शुरू कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने कार्यपालक अभियंता को अतिरिक्त संसाधन लगाकर समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने को कहा। ये सभी नए भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। निर्बाध कार्य संचालन के लिए यहां समर्पित ट्रांसफार्मर, सोलर पैनल, जनरेटर और लिफ्ट की व्यवस्था होगी। जिलाधिकारी ने अंचल अधिकारियों को भविष्य के विस्तार को देखते हुए भूमि का व्यावहारिक ले-आउट तैयार करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, जिला सूचनाविज्ञान पदाधिकारी और आईटी मैनेजर को दो प्रखंडों का दौरा कर एल ए एन पोर्ट और आईटी अवसंरचना का आकलन करने की जिम्मेदारी दी गई है।

बैठक में उप विकास आयुक्त, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, विकास शाखा प्रभारी तथा सहायक अभियंता उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi