Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

सर्पदंश से महिला की मौत

दुमका, 10 जून (हि.स.)। सर्पदंश से विवाहिता जेरोसा बेसरा (३५) की मौत हो गई। यह घटना बुधवार को तड़के सुबह काठीकुंड थाना अन्तर्गत मसनिया गांव में घटी।

परिजनों ने आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका में भर्ती कराया।

जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि महिला घर के अंदर नीचे जमीन पर सोयी हुई थी। इसी बीच जहरीले सांप ने काट लिया। इसके बाद उसकी हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए पीजेएमसीएच में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi