Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

तीन मंत्री और मुख्यमंत्री के सलाहकार मई में जम्मू के सिविल सचिवालय में रहेंगे उपलब्ध

जम्मू, 04 मई (हि.स.)। तीन मंत्री और मुख्यमंत्री के सलाहकार मई में जम्मू के सिविल सचिवालय में उपलब्ध रहेंगे। जम्मू-कश्मीर सरकार ने मई 2026 माह के लिए जम्मू स्थित सिविल सचिवालय में मंत्रियों की उपलब्धता का कार्यक्रम जारी किया है।

आदेश के अनुसार उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी 4 से 8 मई तक उपलब्ध रहेंगे उसके बाद स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, विद्यालय शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं समाज कल्याण मंत्री सकीना मसूद (इतू) 11 से 15 मई तक उपलब्ध रहेंगी।

मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी 18 से 22 मई तक उपलब्ध रहेंगे जबकि कृषि उत्पादन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, सहकारिता एवं चुनाव विभागों के मंत्री जावेद अहमद डार 25 से 29 मई तक उपस्थित रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi