Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बारामुला से सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को दबोचा

बारामुला से सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को दबोचा

बलवान सिंह

श्रीनगर, 28 मार्च (हि.स.)। सुरक्षाबलों ने शनिवार को बारामुला जिले के पट्टन क्षेत्र से दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। पुलिस दोनों आतंकियों से पूछताछ कर रही है।

शनिवार को सुरक्षाबलों को सूत्रों से पट्टन क्षेत्र में आतंकियों की मूवमेंट का पता चला। उसी आधार पर पुलिस के सहयोग से सुरक्षाबलों ने पट्टन कस्बे में एक विशोष नाका लगाया। वाहनों की जांच शुरू की गई। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को रुकने का संकेत दिया। दोनों ने मौके से फरार होने की कोशिश की, लेकिन सतर्क पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों दोनों को दबोच लिया। दोनों आतंकी पट्टन के रहने वाले हैं।

इनकी पहचान शौक्त यटू निवासी आंदरगाम पट्टन तथा शौक्त मौलवी निवासी वास्सन पट्टन के रूप में हुई है।

सुरक्षाबलों ने गिफ्तार दोनों आतंकियों के कब्जे से एक पिस्तौल, एक ग्रेनेड, छह पिस्तौल के राउंड तथा एके-47 के 30 राउंड बरामद किए हैं। इससे पहले शुक्रवार की देर रात कुछ आतंकी कुलगाम जिले के रेडवनी इलाके में रहने वाले एक आटो चालक के यहां घुस आए। आटो चालक मेहराजुदीन बट पर अंधाधुंध गोलियों की बौछार कर दी और फरार हो गए। गम्भीर रूप से घायल मेहराजुदीन को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल अनंतनाग पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

हिन्दुस्थान समाचार

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi