जोधपुर, 21 जनवरी (हि.स.)। भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ द्वारा आज से ऑपरेशन अलर्ट शुरू हो गया जो 27 जनवरी तक चलेगा।
गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस को लेकर बीएसएफ अलर्ट मोड पर रहेगी। इन दिनों सीमावर्ती इलाकों में सर्दी का अत्यधिक असर देखने को मिलता है। सर्दी के मौसम में देर रात से सुबह तक धुंध भी छा जाती है। इस धुंध का फायदा उठाकर कोई घुसपैठ न हो इसके लिए बीएसएफ की ओर से ऑपरेशन अलर्ट के तहत सजग रहते हुए कड़ी निगरानी की जाती है। सीमा क्षेत्र में तारबंदी के निकट बीएसएफ के अधिकारी वाहनों के माध्यम से लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। इस दौरान कैमल पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी जाती है।
हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर
