Dailyhunt
जयपुर फिल्म फेस्टिवल में विशिष्ट अतिथि-वक्ता होंगे धामा

जयपुर फिल्म फेस्टिवल में विशिष्ट अतिथि-वक्ता होंगे धामा

जयपुर फिल्म फेस्टिवल में विशिष्ट अतिथि-वक्ता होंगे धामा


संदीप माथुर

जयपुर, 16 दिसम्बर (हि.स.)। अगले माह जयपुर में आयोजित होने वाले जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस बार प्रसिद्ध साहित्यकार तेजपाल सिंह धामा विशिष्ट अतिथि एवं वक्ता होंगे। बारह सालों से निरंतर आयोजित होने वाला फिल्म फेस्टिवल 'जिफ' इस बार 17 से 21 जनवरी 2020 को जयपुर में होगा।


जिफ में फिल्मों से जुड़ी विश्वभर की हस्तियां भाग लेंगी, जिनमें तेजपाल सिंह धामा को भी विशिष्ट अतिथि एवं वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। धामा विश्व सिनेमा में महिलाओं के योगदान पर अपना वक्तव्य रखेंगे।

उल्लेखनीय है कि धामा हिन्दी साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता हैं। हमारी विरासत (शोध-ग्रंथ) उनकी प्रसिद्ध रचना है। इन्हें अनेक साहित्यिक एवं सामाजिक पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। वे मुख्यतः इतिहास पर लिखने वाले साहित्यकार हैं, जिनकी इतिहास से सम्बन्धित अनेक पुस्तकें छप चुकी हैं। शहीदों पर लिखने के कारण इन्हें 2017 में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार ने संस्कृति मनीषी पुरस्कार से सम्मानित किया है।

संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म पद्मावत विवाद होने के बाद संशोधित करके इन्हीं के उपन्यास अग्नि की लपटें पर बनाई गई है। 2020 में तेजपाल सिंह धामा की कहानियों पर आधारित बड़ी स्टारकास्ट की दो फिल्में रिलीज होंगी, जिनमें से एक के निर्देशक जयपुर के संजय मलिक हैं।

जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाने वाली फिल्मों की पहली लिस्ट में 65 देशों से आई 219 फिल्में चुनी गई हैं। दूसरी लिस्ट में 14 देशों की 54 फिल्मों का चयन किया गया। 98 देशों से आई कुल 2411 फिल्मों में से यह फिल्में चुनी गई हैं। यूके., यूएस., ऑस्ट्रेलिया, चीन, स्विट्जरलैण्ड, स्पेन, रशिया, ईरान, अर्जेन्टीना, पोलैंड, ब्राजील, ग्रीस, बुल्गारिया, फ्रांस के अलावा इस बार सर्बिया, चिली और कोस्टारिका जैसे देशों की फिल्में भी जुड़ी हैं।

हिन्दुस्थान समाचार

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi