Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
राष्ट्रपति सोमवार को करेंगे राष्ट्र को संबोधित

राष्ट्रपति सोमवार को करेंगे राष्ट्र को संबोधित

सुशील बघेल

नई दिल्ली, 24 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को 72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित करेंगे।

राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार राष्ट्रपति के संबोधन का सीधा प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो के समूचे राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी हिंदी और अंग्रेजी चैनलों पर शाम 7 बजे होगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के बाद दूरदर्शन के सभी क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में रात 9.30 बजे से राष्ट्रपति के संबोधन को प्रसारित किया जाएगा।


हिन्दुस्थान समाचार

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi