Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

इधर बेकाबू कोरोना, उधर फलों के बागीचों में 'टफरीना'

इधर बेकाबू कोरोना, उधर फलों के बागीचों में 'टफरीना'

-नैनीताल जनपद की फल-पट्टी में 40-50 फीसद से अधिक के नुकसान का अनुमान

नैनीताल, 07 अप्रैल (हि.स.)। देश-दुनिया में जहां मानव सभ्यता पर कोरोना की महामारी का प्रकोप छाया हुआ है, वहीं नैनीताल जनपद की विश्व प्रसिद्ध भवाली-रामगढ़ की फल पट्टी में 'टफरीना' नाम के विषाणुजनित फंगस का संक्रमण आड़ू, खुमानी व पुलम आदि फलों के बागीचों में कमोबेश लाइलाज हो गया है। इससे जनपद में इन फलों की फसल को 40 से 50 प्रतिशत तक नुकसान का प्रारंभिक अनुमान विभागीय अधिकारी लगा रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह संक्रमण केवल नैनीताल जनपद तक सीमित नहीं होगा, वरन पूरे प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में इस मौसम के फलों की खेती पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi