Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कृषि विज्ञान केंद्र कटिहार में एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल

कृषि विज्ञान केंद्र कटिहार में एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल

टिहार, 23 सितम्बर (हि.स.)। कृषि विज्ञान केंद्र कटिहार में मंगलवार को एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल का आयोजन किया गया। यह हड़ताल भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली एवं बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर प्रशासन द्वारा मनमाने ढंग से लिए गए निर्णय के विरोध में आयोजित की गई थी।

कृषि विज्ञान केंद्र कटिहार के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. मृणाल वर्मा के नेतृत्व में सभी कर्मियों ने एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल में भाग लिया। कर्मियों ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के अधीनस्थ केवीके के अनुरूप समान वेतनमान, पदोन्नति, समान सेवानिवृत्ति आयु एवं सेवानिवृत्ति लाभ जैसे पेंशन ग्रेच्युटी की मांग की।

कृषि विज्ञान केंद्रों के उन्नयन के लिए बनी आर एस परोदा कमिटी की सिफारिशों को कृषि विज्ञान केन्द्र एवं किसानों के हित में जल्द से जल्द लागू करने की मांग कर्मियों ने की। कर्मियों ने कहा कि पूरे देश में मात्र 9 प्रतिशत कृषि विज्ञान केंद्र का प्रशासनिक नियंत्रण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास है, जिनके कर्मियों को सभी सुविधाएं मिल रही हैं, लेकिन अन्य संस्थानों के अंतर्गत आने वाले कृषि विज्ञान केंद्रों के कर्मियों को मौलिक सुविधा से वंचित किया जा रहा है।

कृषि वैज्ञानिक ने कहा कि सरकार के उक्त निर्णय के कारण कृषि विज्ञान केन्द्र के कर्मियों के बीच काफी असंतोष व्याप्त है। इस कलम बंद हड़ताल में कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार के सभी वैज्ञानिकों एवं कर्मियों ने भाग लिया और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi