Dailyhunt
Silver Price Today 15 October: दिवाली से पहले चांदी ने तोड़ी रिकॉर्ड की दीवार, जानिए देश के 10 शहरों में कितनी तेज है रफ्तार

Silver Price Today 15 October: दिवाली से पहले चांदी ने तोड़ी रिकॉर्ड की दीवार, जानिए देश के 10 शहरों में कितनी तेज है रफ्तार

IBC24 5 months ago

ई दिल्ली: Silver Price Today 15 October: आज, बुधवार 15 अक्टूबर 2025 को चेन्नई में चांदी का भाव 2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को भी पार कर गई है। यानी एक ही दिन में चांदी ने लंबी छलांग लगाई है।

वहीं, दिल्ली में चांदी की दर 1,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज हुई। दिवाली-धनतेरस के दौरान बढ़ी मांग और अंतर्राष्ट्रीय कारकों ने इस उछाल को रफ्तार दी है।

दिल्ली और चेन्नई में कीमतों का अंतर

दिल्ली में आज चांदी का भाव 1,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। जबकि चेन्नई में यह दर 2,07,000 रुपये से ऊपर पहुंची, यानी दिल्ली से लगभग 17,000 रुपये ज्यादा है। चेन्नई में कल के भाव से तुलना करने पर 10,000 रुपये की तेजी देखने को मिली है। इस तरह एक ही राज्य में चांदी की कीमतें तेजी से बदल रही हैं।

क्यों उछल रही है चांदी की कीमत?

चांदी की कीमतों में आजकल लगातार उछाल देखा जा रहा है, क्योंकि इलेक्ट्रॉनिक आइटम, सोलर पैनल आदि उद्योगों में इसकी मांग तेजी से बढ़ी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतें भी तेजी पर बनी हुई हैं, जिसका असर भारतीय बाजार पर पड़ा है। कुल चांदी की मांग में 60-70% हिस्सा उद्योगों की होती है, जो कीमतों पर प्रभाव डालती है।

कल चांदी की कीमत क्या थी?

कल यानी 14 अक्टूबर को सर्राफा बाजारों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। दिल्ली में चांदी की कीमत 1,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई, जो पिछले सत्र में 1,79,000 रुपये थी। जिससे केवल दो दिनों में चांदी ने 6,000 रुपये की छलांग लगाई। स्पॉट सिल्वर बाजार में 53.54 डॉलर प्रति औंस की रिकॉर्ड दर से गिरकर 51.36 डॉलर पर बंद हुआ। वहीं जानकारों का कहना है कि अगर आने वाले दिनों में डॉलर कमजोर होता है और त्योहारी मांग उच्च रहती है, तो सोने-चांदी की कीमतों में अभी और तेजी आ सकती है।

आज भारत में चांदी के दाम (15 अक्टूबर 2025)

वजनआज का भाव (₹)कल का भाव (₹)बदलाव (₹)
1 ग्राम₹190₹189+₹1
8 ग्राम₹1,520₹1,512+₹8
10 ग्राम₹1,900₹1,890+₹10
100 ग्राम₹19,000₹18,900+₹100
1 किलोग्राम₹1,90,000₹1,89,000+₹1,000

भारत में चांदी की कीमतों का 7-दिवसीय कारोबार (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

तारीख10 ग्राम100 ग्राम1 किलोग्रामबदलाव (₹)
15 अक्टूबर 2025₹1,900₹19,000₹1,90,000+₹1,000
14 अक्टूबर 2025₹1,890₹18,900₹1,89,000+₹4,000
13 अक्टूबर 2025₹1,850₹18,500₹1,85,000+₹5,000
12 अक्टूबर 2025₹1,800₹18,000₹1,80,000कोई बदलाव नहीं
11 अक्टूबर 2025₹1,800₹18,000₹1,80,000+₹6,000
10 अक्टूबर 2025₹1,740₹17,400₹1,74,000+₹7,000
09 अक्टूबर 2025₹1,670₹16,700₹1,67,000+₹7,000

भारत के 10 प्रमुख शहरों में चांदी के ताजा भाव (15 अक्टूबर 2025)

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किग्रा
लखनऊ₹1,900₹19,000₹1,90,000
जयपुर₹1,900₹19,000₹1,90,000
दिल्ली₹1,900₹19,000₹1,90,000
पटना₹1,900₹19,000₹1,90,000
मुंबई₹1,900₹19,000₹1,90,000
अहमदाबाद₹1,900₹19,000₹1,90,000
पुणे₹1,900₹19,000₹1,90,000
कोलकाता₹1,900₹19,000₹1,90,000
चेन्नई₹2,070₹20,700₹2,07,000
लुधियाना₹1,900₹19,000₹1,90,000

:

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24