Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जलकर मौत

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जलकर मौत

IBC24 1 week ago

जमगढ़ (उप्र), चार अगस्त (भाषा) आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात एक सड़क हादसे में तीन व्यक्तियों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मालटारी-मिर्जापुर में 'हाइडिल' के पास डीजल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया जिससे शॉर्ट सर्किट लगने से टैंकर में भीषण आग लग गई।

पुलिस के अनुसार इस घटना में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई तथा बुरी तरह से जल जाने के कारण शवों की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सगड़ी) देशराज सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब 10:30 बजे मालटारी-मिर्जापुर हाइडिल के पास डीजल से भरा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया और शॉर्ट सर्किट से टैंकर आग का गोला बन गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा दमकल कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होने से आसपास के कई गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।

सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह कटर से टैंकर को काटकर अंदर फंसे चालक और खलासी के जले हुए अवशेष बाहर निकाले गए।

उन्होंने कहा कि तीनों के अवशेष पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल, आजमगढ़ ले जाये गये हैं।

भाषा सं राजेंद्र

राजकुमार

राजकुमार

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24