Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
आंध्र में टाटा, सुजलॉन की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई

आंध्र में टाटा, सुजलॉन की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई

IBC24 2 weeks ago

र्नूल (आंध्र प्रदेश), 30 जून (भाषा) आंध्र प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने बृहस्पतिवार को कर्नूल जिले के पट्टिकोंडा में टाटा पावर और सुजलॉन की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

इन परियोजनाओं में कुल 5,750 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

करीब 800 मेगावाट क्षमता वाली सौर एवं पवन ऊर्जा परियोजनाओं से राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को मजबूती मिलने और आंध्र प्रदेश को स्वच्छ ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने के लक्ष्य को बल मिलने की उम्मीद है।

लोकेश ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "दो औद्योगिक दिग्गज, एक साझा दृष्टि से रायलसीमा का कायाकल्प करेंगे। कुल 5,750 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक निवेश और 800 मेगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना आंध्र प्रदेश को देश की स्वच्छ ऊर्जा राजधानी बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम है।"

उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं राज्य के स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा निवेश दर्शाती हैं और उद्योगों की बढ़ती बिजली जरूरतों को पूरा करने के साथ नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बदलाव को तेज करेंगी।

भाषा प्रेम

प्रेम रमण

रमण

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24