Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अगर 180 से 190 रन का स्कोर बनाते तो यह अच्छा मैच होता : गिल

अगर 180 से 190 रन का स्कोर बनाते तो यह अच्छा मैच होता : गिल

IBC24 6 days ago

हमदाबाद, 31 मई (भाषा) गुजरात टाइटन्स के निराश कप्तान शुभमन गिल ने माना कि शुरुआती विकेट गिरने से उन्हें कोई लय नहीं मिल पाई क्योंकि 180 से 190 रन का स्कोर उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) जैसी जबरदस्त टीम के खिलाफ़ लड़ने का मौका देता।

लेकिन आरसीबी ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल में दो ओवर बाकी रहते उन्हें आसानी से हरा दिया।

कप्तान गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर शीर्ष तीन बल्लेबाजों में से कोई भी 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। इससे गुजरात टाइटन्स आठ विकेट पर महज 155 रन ही बना पाई। विराट कोहली की नाबाद 75 रन की पारी से आरसीबी ने 18 ओवर में जीत पक्की कर दी।

निराश गिल ने मैच के बाद कहा, ''अगर हम 180-190 रन बना लेते तो यह एक अच्छा मैच होता। शायद पिच थोड़ी दो-तरफा व्यवहार करती, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं। तेज गेंदबाजों के लिए शुरुआत में थोड़ा मूवमेंट था। हमने शुरुआती विकेट गंवा दिए और कभी लय हासिल नहीं कर पाए। ''

पावरप्ले के अंदर ही कोहली और वेंकटेश अय्यर ने 62 रन ठोक दिए जिससे गुजरात टाइटन्स की वापसी की उम्मीदें लगभग खत्म ही हो गईं।

उन्होंने कहा, ''हमें लगा था कि अगर हम पावरप्ले में एक दो विकेट ले लेते, तो हम मैच में बने रहते। हमने 15-20 रन ज्यादा दे दिए, और पावरप्ले में ही वे हमसे आगे निकल गए। ''

उन्होंने कहा, ''हम सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करने वाली टीमों में से एक थे। शुरुआती दो मैच हारने के बाद हमने जोरदार वापसी की। बहुत खुश हूं। हम लगातार खुद को चुनौती देते रहे और बेहतर बनाते रहे। हम जीत की मंजिल तक नहीं पहुंच पाए, लेकिन अगर हम ट्रॉफी जीत भी जाते, तब भी सुधार की गुंजाइश तो रहती ही। ''

भाषा नमिता

नमिता

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24