Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अरूणाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 18 जून के राज्यसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की

अरूणाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 18 जून के राज्यसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की

IBC24 4 months ago

ईटानगर, 29 मई (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पवन कुमार सैन ने राज्यसभा के आगामी द्विवार्षिक चुनाव की तैयारियों की शुक्रवार को समीक्षा की और अधिकारियों को सुचारू, पारदर्शी और कुशल चुनाव के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सैन ने यहां निर्वाचन भवन में अरुणाचल प्रदेश विधानसभा और सूचना एवं जनसंपर्क (आईपीआर) विभाग के अधिकारियों के साथ एक समन्वय बैठक की अध्यक्षता करते हुए चुनाव कार्यक्रम और विभिन्न विभागों की प्रमुख जिम्मेदारियों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

उन्होंने बताया कि राज्य से एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए मतदान 18 जून को होगा और चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक पूरी हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव इसलिए कराया जा रहा है क्योंकि अरुणाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले एक राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल 23 जून को समाप्त हो रहा है।

सैन ने बताया कि चुनाव की अधिसूचना एक जून को जारी की जाएगी, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आठ जून है। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच नौ जून को होगी और उम्मीदवार 11 जून तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि मतदान 18 जून को सुबह नौ बजे से अपराह्न चार बजे तक होगा, जिसके बाद उसी दिन शाम पांच बजे मतगणना होगी।

सैन ने बताया कि विधानसभा के सचिव को निर्वाचन अधिकारी और उप सचिव को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

अधिकारियों की पूर्ण तैयारी सुनिश्चित करने के लिए, सीईओ कार्यालय पांच जून को निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी और मतदान एवं मतगणना कर्मियों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा।

भाषा

राजकुमार मनीषा

मनीषा

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24