Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बंगाल: आशीष बनर्जी का तृणमूल कांग्रेस बीरभूम जिला कोर कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा

बंगाल: आशीष बनर्जी का तृणमूल कांग्रेस बीरभूम जिला कोर कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा

IBC24 4 months ago

कोलकाता, दो जून (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस की बीरभूम जिला कोर कमेटी के अध्यक्ष पद से मंगलवार को इस्तीफा दे दिया।

बनर्जी ने बताया कि उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी को अपने फैसले के बारे में सूचित कर दिया है।

उन्होंने कहा, "मैं पार्टी के सामान्य सदस्य के रूप में काम करना जारी रखूंगा।"

बनर्जी ने कहा कि वह लावपुर से विधायक रह चुके अभिजीत सिन्हा से सहमत हैं, जिन्होंने बीरभूम जिला कोर कमेटी पर विधानसभा चुनाव के दौरान अपने राजनीतिक कर्तव्यों के अनुसार काम न करने का आरोप लगाते हुए उसकी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

बनर्जी और सिन्हा, दोनों को राज्य में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बीरभूम जिले की 11 विधानसभा सीट में से छह पर जीत दर्ज की थी, जबकि पांच अन्य सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी रहे थे।

साल 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने बीरभूम की 10 और भाजपा ने एक सीट पर जीत हासिल की थी।

भाषा पारुल सुभाष

सुभाष

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24