Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलील उर रहमान संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के अध्यक्ष चुने गए

बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलील उर रहमान संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के अध्यक्ष चुने गए

IBC24 4 days ago

संयुक्त राष्ट्र, दो जून (भाषा) बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलील उर रहमान मंगलवार को कड़े चुनावी मुकाबले में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 81वें सत्र के अध्यक्ष चुने गए।

रहमान और साइप्रस के बहुपक्षवाद मामलों के विशेष दूत एंड्रियस काकौरिस 193 सदस्यीय महासभा के 81वें सत्र के अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल थे।

यूएनजीए के 81वें सत्र की शुरुआत सितंबर में होगी।

करीबी चुनावी मुकाबले में बांग्लादेशी राजनयिक रहमान को 99 मत मिले, जबकि काकौरिस को 91 मत प्राप्त हुए। मतदान में 190 सदस्य देशों ने हिस्सा लिया।

चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कम से कम 96 मतों की आवश्यकता थी।

रहमान वर्तमान महासभा अध्यक्ष और जर्मनी की पूर्व विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक का स्थान लेंगे।

भाषा जोहेब सुभाष

सुभाष

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24