Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बायोगैस परियोजना से कृषि कचरे का सही प्रबंधन होगा: मान

बायोगैस परियोजना से कृषि कचरे का सही प्रबंधन होगा: मान

IBC24 4 months ago

चंडीगढ़, एक जून (भाषा) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कहा कि राज्य में बायोगैस परियोजना कृषि कचरे (अपशिष्ट पदार्थ) के सही प्रबंधन को पक्का करने में बहुत मददगार साबित होगी। उन्होंने परियोजना बनाने वाली कंपनी, एचपीसीएल को पूरे सहयोग और मदद का भरोसा दिया।

एक सरकारी बयान के मुताबिक, सोमवार को एचपीसीएल का एक प्रतिनिधिमंडल पंजाब के मुख्यमंत्री से मिला।

उन्होंने कहा, ''यह खुशी की बात है कि एचपीसीएल ने पंजाब में रिफाइनरी और बायोगैस जैसे खास क्षेत्रों में निवेश करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है। इन निवेश से राज्य को बहुत फायदा होगा। आर्थिक गतिविधियों को बड़ा बढ़ावा देने के अलावा, ये परियोजनायें पंजाब के युवाओं के लिए रोजगार के नए मौके भी खोलेंगी।''

उन्होंने बताया कि कंपनी पूरे पंजाब में 10 बायोगैस संयंत्र लगाने की प्रक्रिया में है, जिनमें से पांच पहले ही चालू हो चुके हैं।

मान ने कहा, ''ये बायोगैस परियोजनायें राज्य में कृषि कचरे के सही प्रबंधन को पक्का करने में बहुत मददगार साबित होंगी। इससे न केवल पर्यावरण से जुड़ी चिंताओं को दूर करने में मदद मिलेगी, बल्कि किसानों को भी बहुत फायदा होगा।''

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24