नई दिल्ली: Best FD Rates in Bank: अभी दुनियाभर में आर्थिक अनिश्चितता बनी हुई है जिससे निवेशक यह सोच रहे हैं कि पैसा कहां लगाया जाए। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
वहीं शेयर बाजार भी पिछले एक साल में 7 प्रतिशत से ज्यादा फिसल चुका है। ऐसे माहौल में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को सुरक्षित और स्थिर रिटर्ने देने वाला विकल्प माना जा रहा है। मौजूदा समय में बैंक 2.5% से लेकर 8% तक ब्याज दे रहे हैं।
SBI Amrit Vrishti FD स्कीम
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ‘अमृत वृष्टि’ एफडी स्कीम 444 दिनों के लिए है। इसमें कोई भी ग्राहक 1000 रुपये से लेकर 3 करोड़ रुपये तक निवेश कर सकता है। इसमें मासिक, तिमाही और छमाही ब्याज भुगतान का विकल्प मिलता है। सामान्य ग्राहकों को 6.45%, सीनियर सिटीजन को 6.95% और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.05% तक ब्याज दिया जा रहा है। समय से पहले निकासी पर पेनाल्टी भी लागू होती है। बता दें कि समय से पहले 5 लाख रुपये तक की FD निकासी पर 0.5 प्रतिशत और 5 लाख से अधिक राशि निकालने पर 1 प्रतिशत की पेनाल्टी लगेगी।
Indian Bank IND Secure FD स्कीम
इंडियन बैंक की IND सिक्योर एफडी भी 444 दिनों की योजना है। इसमें निवेशक 1000 रुपये से 3 करोड़ रुपये तक निवेश कर सकते हैं। सामान्य ग्राहकों को 6.60% ब्याज मिलता है। वहीं सीनियर सिटीजन को 7.10% और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.35% तक रिटर्न दिया जा रहा है। इस स्कीम में मैच्योरिटी से पहले पैसा निकालने की सुविधा भी उपलब्ध है।
Bank of Baroda Square Drive FD स्कीम
बैंक ऑफ बड़ौदा की ‘Square Drive Deposit Scheme’ भी 444 दिनों की स्पेशल एफडी है। इसमें सामान्य ग्राहकों को 6.45%, सीनियर सिटीजन को 6.95% और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.05% तक ब्याज दिया जा रहा है। यह स्कीम सीमित अवधि के लिए है और निवेशकों को स्थिर रिटर्न का विकल्प देती है।
सीनियर सिटीजन के लिए खास FD स्कीम
सीनियर सिटीजन के लिए कई बैंक अलग से स्पेशल एफडी स्कीम चला रहे हैं। SBI की वी केयर डिपॉजिट स्कीम में लंबी अवधि पर अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है। इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और ICICI बैंक भी वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा ब्याज वाली एफडी योजनाएं ऑफर कर रहे हैं।
:

