Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े एनएसयूआई के कार्यकर्ता

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े एनएसयूआई के कार्यकर्ता

IBC24 2 weeks ago

यपुर, 30 जुलाई (भाषा) छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं किए जाने और जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के ''लाठीचार्ज'' के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के तीन कार्यकर्ता बृहस्पतिवार सुबह जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़ गए।

प्रदर्शनकारियों की पहचान विजय पाल कुड़ी, वियोना जाट और कोशिन खान के रूप में हुई है। उन्होंने गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ कर सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों ने तीनों को नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया।

कांग्रेस से संबद्ध संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक वीडियो बयान में कहा कि जब तक उनकी मांग मान नहीं ली जाती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

भाषा बाकोलिया सिम्मी

सिम्मी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24