Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Datia News: रिजल्ट से पहले कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक को पार्टी से किया बाहर, लगे थे ये गंभीर आरोप

Datia News: रिजल्ट से पहले कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक को पार्टी से किया बाहर, लगे थे ये गंभीर आरोप

IBC24 2 months ago

भोपालः Datia News:मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस ने बगावती तेवर दिखाने वाले नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया।

आदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने जारी किया है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की ओर से लगाए गए आरोप के बाद ये कार्रवाई की गई है।

Datia News: दरअसल, दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई खुलकर सामने आ गई थी। घनश्याम सिंह ने आरोप लगाया था कि राजेंद्र भारती ने भाजपा से फंडिंग ली और उन्हें हराने के लिए भितरघात की साजिश रची। उन्होंने भारती को पार्टी से निष्कासित करने की मांग भी की थी। कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने 30 जुलाई को मतदान के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य वरिष्ठ नेताओं को लिखित शिकायत भेजी थी।

दतिया उपचुनाव- 30 जुलाई को को हुई थी वोटिंग

बता दें कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में 30 जुलाई को वोटिंग हुई थी। 71.44% मतदाताओं ने मतदान दिया था। यह 2023 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले करीब 9 प्रतिशत कम रहा। भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। मतदान के दौरान सिरोल और जिगना में फर्जी वोटिंग तथा बूथ नंबर-51 पर बूथ कैप्चरिंग की कोशिश के आरोप लगे थे। रामसागर के मतदान केंद्र से कांग्रेस के पोलिंग एजेंट अभिनय सिंह कुशवाहा को पुलिस अपने साथ ले गई, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24