Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Dhinchak Pooja Wedding News: 'सेल्फी मैंने ले ली आज' फेम ढिंचैक पूजा ने की शादी, खुद सोशल मीडिया के जरिए दी खुशखबरी, पर इस बात से फैंस नाराज.

Dhinchak Pooja Wedding News: 'सेल्फी मैंने ले ली आज' फेम ढिंचैक पूजा ने की शादी, खुद सोशल मीडिया के जरिए दी खुशखबरी, पर इस बात से फैंस नाराज.

IBC24 4 months ago

Dhinchak Pooja Wedding News: एंटरटेरमेंट डेस्क: वायरल सिंगर ढिंचैक पूजा, जो अपने अनोखे और अलग अंदाज के गानों के लिए जानी जाती हैं, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह किसी नए गाने को लेकर नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।

ढिंचैक पूजा ने अपने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी साझा करते हुए अपनी शादी की घोषणा कर दी है।

Dhinchak Pooja: ढिंचैक पूजा ने की शादी

ढिंचैक पूजा का असली नाम पूजा जैन है। वह साल 2017 में अपने गाने 'सेल्फी मैंने ले ली आज' से इंटरनेट पर रातोंरात वायरल हुई थीं और भारत की पहली बड़ी इंटरनेट सेंसेशन में शामिल हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने कई गाने रिलीज किए, जिनमें 'स्वैग वाली टोपी', 'दारू', 'दिलों का शूटर' और 'बापू दे दे थोड़ा कैश' जैसे ट्रैक शामिल हैं।

Dhinchak Pooja Wedding: पति का चेहरा नहीं दिखाया

हाल ही में पूजा ने अपनी शादी से जुड़ा एक वीडियो मोंटाज सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में शादी के कुछ खास पल नजर आते हैं, जिसमें जयमाला और दुल्हन के रूप में उनकी झलक दिखाई देती है। हालांकि उन्होंने अपने पति का चेहरा सामने नहीं दिखाया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरी शादी के कुछ क्लिप, मैं और भी शेयर करूंगी।"

वीडियो में ढिंचैक पूजा गुलाबी रंग के शाइनिंग ब्राइडल गाउन में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को भारी ज्वेलरी और पारंपरिक नथ के साथ पूरा किया है। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, फैंस की ओर से मजेदार और चटपटे कमेंट्स आने लगे। एक यूजर ने लिखा, "अब गाएगी शादी मैंने कर ली आज शादी मैंने कर ली आज।" वहीं दूसरे ने लिखा, "शादी का गाना चाहिए क्वीन।" कई यूजर्स ने तो उन्हें पहचानने में भी मजाकिया प्रतिक्रिया दी और लिखा कि शुरुआत में उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि यह ढिंचैक पूजा हैं।

ढिंचैक पूजा को उनके अलग अंदाज के कारण 'क्रिंज पॉप की रानी' भी कहा जाता है। उनकी लोकप्रियता भले ही अनोखे कारणों से रही हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बनी हुई है। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 7.88 लाख फॉलोअर्स हैं।

इसके अलावा ढिंचैक पूजा रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' में भी नजर आ चुकी हैं, जहां उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। अब शादी की इस खबर के बाद एक बार फिर वह चर्चा का केंद्र बन गई हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

महिला टी20 विश्व कप: आईसीसी के मैच अधिकारियों के सभी-महिला पैनल में चार भारतीय भी

पालघर : किसान से बंदरगाह परियोजना की मुआवजा राशि से 50 लाख रुपये की ठगी, तीन लोगों पर मामला दर्ज

आईबीसी कानून आने के बाद हो चुकी है चार लाख करोड़ रुपये की वसूलीः आईबीबीआई प्रमुख

सरकारी जमीन गलत तरीके से हस्तांतरित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : जायसवाल

हरदोई में बिना अनुमति बुद्ध प्रतिमा स्थापित करने पर बवाल, पुलिस-राजस्व टीम पर पथराव

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24