Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
दिल्ली के मुखर्जी नगर में तीन मंजिला इमारत में आग लगी, एक घायल

दिल्ली के मुखर्जी नगर में तीन मंजिला इमारत में आग लगी, एक घायल

IBC24 6 days ago

यी दिल्ली, एक जून (भाषा) उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक तीन मंजिला इमारत में आग लगने से एक छात्रा झुलस गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, इंदिरा विहार स्थित एक तीन मंजिला इमारत में रविवार की रात आग लगी, जिसमें पेइंग गेस्ट (पीजी) आवास भी संचालित था।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना रविवार रात 10 बजकर 29 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि आग इमारत के भूतल में लगी जहां बिजली का सामान रखा हुआ था। उन्होंने बताया कि आग तेजी से फैली और दूसरी मंजिल तक के हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया।

अधिकारियों ने कहा कि इमारत में मौजूद सभी लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने रात 12 बजकर 15 मिनट तक आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में एक छात्रा मामूली रूप से झुलस गई, जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग संभवत: शॉर्ट सर्किट से लगी।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि आग लगने की सूचना मिलते ही कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और इमारत को धुएं से घिरा पाया। पुलिस ने बताया कि पहली मंजिल पर रहने वाले इमारत के मालिक सुरेंद्र पाल (65) सहित सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तुरंत कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि आग में फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

भाषा अमित नरेश

नरेश

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24