Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
दिल्ली में 90 दिनों से भी कम समय में 10 लाख से अधिक पिंक सहेली कार्ड वितरित किए गए : परिवहन मंत्री

दिल्ली में 90 दिनों से भी कम समय में 10 लाख से अधिक पिंक सहेली कार्ड वितरित किए गए : परिवहन मंत्री

IBC24 1 week ago

यी दिल्ली, एक जून (भाषा) दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने सोमवार को बताया कि पिछले तीन महीनों में राष्ट्रीय राजधानी में 10 लाख से अधिक पिंक सहेली कार्ड वितरित किए गए हैं।

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने अपने ‘वन दिल्ली’ एप्लिकेशन को मजबूत करने और अन्य डेटा एनालिटिक्स परियोजनाओं पर काम करने के लिए एआई तकनीक में विशेषज्ञता रखने वाले ऐरावत रिसर्च फाउंडेशन-आईआईटी कानपुर को भी शामिल किया है।

सिंह ने कहा, "सिर्फ 90 दिनों से भी कम समय में, 10 लाख से अधिक पिंक सहेली कार्ड हमारी माताओं और बहनों तक पहुंच चुके हैं। जो कभी एक सपना लगता था, वह अब हकीकत बन चुका है। यह सिर्फ एक यात्रा कार्ड नहीं है, बल्कि सुविधा, सशक्तीकरण और एकीकृत आवागमन की दिशा में एक कदम है।"

मंत्री ने बताया कि दिल्ली भर में लगभग 73 वितरण केंद्र वर्तमान में कार्ड जारी कर रहे हैं, जहां प्रतिदिन लगभग 11,000 कार्ड जारी किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मांग बढ़ने पर सरकार पहुंच और क्षमता को और बढ़ाने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा, "हमारी प्राथमिकता स्पष्ट है – इस सुविधा का लाभ उठाने की इच्छुक प्रत्येक पात्र महिला को कार्ड मिलना चाहिए। यदि मांग अनुमान से अधिक होती है, तो हम विस्तार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। डीटीसी के पास व्यापक कवरेज के लिए पर्याप्त कर्मचारी, सिस्टम और परिचालन तत्परता है।"

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24