Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Divyang Employment Fair: दिव्यांगजनों के लिए नौकरी करने का सुनहरा मौका, 30 हजार रुपए तक मिलेगा वेतन, जानें किस उम्र के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

Divyang Employment Fair: दिव्यांगजनों के लिए नौकरी करने का सुनहरा मौका, 30 हजार रुपए तक मिलेगा वेतन, जानें किस उम्र के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

IBC24 2 weeks ago

हासमुंद:Raipur Divyang Employment Fair 2026 विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा दिव्यांगजनों के लिए 5 जून 2026 को रोजगार मेले (Divyang Employment Fair) का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. शशि अतुलकर, उपसंचालक रोजगार, विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर ने बताया कि यंग इंडिया के तत्वावधान में यह रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज बैरन बाजार, रायपुर में आयोजित होगा।

(Raipur Job Fair 2026)

Divyang Employment Fair Raipur 2026 उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में अस्थिबाधित, बौने, कम सुनने वाले (श्रवण यंत्र की सहायता से) तथा देखने में कठिनाई वाले (चश्मे की सहायता से) दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। मेले में क्रेडालिस कैपिटल प्रा. लि., आई ट्रेड टेलीमेटिक्स निगरानी जीपीएस, रामा उद्योग प्रा. लि., बारबरिक ट्रांसफॉर्मर्स, अविनाश डेवलपर्स प्रा. लि., स्काई ऑटोमोबाइल (मारुति नेक्सा) एवं विश्वभारती ऑटोमोबाइल प्रा. लि. रायपुर सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी।

रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता एवं पद के अनुसार प्रतिमाह 11 हजार रुपये से 30 हजार रुपये तक वेतन प्रदान किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यक्षेत्र रायपुर एवं सिलतरा रहेगा उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के ऐसे इच्छुक दिव्यांगजन, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच है तथा जो बिना व्हीलचेयर के चलने-फिरने में सक्षम हैं, रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की मूल एवं छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर उपस्थित होना होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में दूरभाष क्रमांक 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24