Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
एआईएफएफ के संभावित 2026-27 कैलेंडर: आईएसएल एक सितंबर से 11 अप्रैल तक चलेगा

एआईएफएफ के संभावित 2026-27 कैलेंडर: आईएसएल एक सितंबर से 11 अप्रैल तक चलेगा

IBC24 4 months ago

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) द्वारा जारी 2026-27 सत्र के संभावित कैलेंडर के अनुसार देश की शीर्ष फुटबॉल प्रतियोगिता इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) एक सितंबर से 11 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी, जबकि फेडरेशन कप का आयोजन 20 अप्रैल से 10 मई के बीच प्रस्तावित है।

प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, प्रशासनिक कारणों से इस वर्ष संक्षिप्त किए गए सत्र के बाद आईएसएल एक बार फिर पूरे सात महीने की अवधि के साथ आयोजित होगी।

पुरुष फुटबॉल की दूसरी श्रेणी की प्रतियोगिता इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) नौ अक्टूबर से 14 मार्च तक खेली जाएगी। वहीं, भारतीय महिला लीग (आईडब्ल्यूएल) का आयोजन तीन सितंबर से 24 जनवरी तक प्रस्तावित है।

इस कैलेंडर को हालांकि अभी एआईएफएफ की कार्यकारी समिति की मंजूरी मिलना बाकी है।

कैलेंडर के अनुसार आई-लीग 2 प्रतियोगिता एक फरवरी से 11 अप्रैल तक आयोजित होगी, जबकि पुरुषों की तीसरी डिवीजन लीग 15 अगस्त से सात नवंबर के बीच खेली जाएगी।

देश के प्रतिष्ठित डूरंड कप का आयोजन 11 जुलाई से 20 अगस्त तक प्रस्तावित है। वहीं, इंडियन वुमेन्स लीग-2 (आईडब्ल्यूएल-2) नौ जुलाई से 22 अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी।

संतोष ट्रॉफी के लिए राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप 19 नवंबर से अगले वर्ष 17 जनवरी तक आयोजित होने की संभावना है।

आईएसएल के बीते सत्र का आयोजन 'सिंगल-लेग राउंड-रॉबिन' प्रारूप में किया गया था, जिसमें सभी 14 टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच खेला। पूरे सत्र में कुल 91 मुकाबले खेले गए और प्रत्येक टीम ने 13 मैचों में हिस्सा लिया।

पिछले महीने संपन्न हुए लीग सत्र के अंतिम दिन विजेता का फैसला हुआ, जिसमें ईस्ट बंगाल एफसी ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी मोहन बागान सुपर जायंट्स को पछाड़कर को पहली बार आईएसएल खिताब अपने नाम किया।

संभावित कैलेंडर में आयु वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, युवा लीगों, फुटसल चैम्पियनशिप और बीच सॉकर टूर्नामेंटों के लिए भी अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24