Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
EPFO 3.0 Latest Updates: क्या सच में PF का पूरा पैसा UPI से निकलेगा? निकासी पर EPFO का ये नया नियम, जानिए क्या है हकीकत?

EPFO 3.0 Latest Updates: क्या सच में PF का पूरा पैसा UPI से निकलेगा? निकासी पर EPFO का ये नया नियम, जानिए क्या है हकीकत?

IBC24 1 week ago

ई दिल्ली: EPFO 3.0 Latest Updates: देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही एक बड़ा बदलाव लाने जा रहा है। EPFO 3.0 के तहत PF निकालने की प्रक्रिया पहले से काफी आसान, तेज और पूरी तरह डिजिटल होने वाली है।

अब कर्मचारियों को लंबे फॉर्म, दस्तावेज जांच और कई दिनों के इंतजार से राहत मिल सकती है।

UPI से सीधे PF ट्रांसफर की सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद कर्मचारी अपने PF का पैसा सीधे UPI के जरिए अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे। इससे पूरी प्रक्रिया पेपरलेस हो जाएगी और समय भी काफी कम लगेगा। सरकार का मकसद है कि कर्मचारियों को अपने ही पैसे के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और पूरा सिस्टम डिजिटल बैंकिंग जैसा आसान बन सके।

निकासी की सीमा और नियम

नई व्यवस्था के अनुसार, EPFO सदस्य अपने कुल PF बैलेंस का लगभग 50% से 75% तक हिस्सा निकाल सकेंगे। हालांकि पूरा पैसा निकालने की अनुमति नहीं होगी। नियमों के तहत कम से कम 25% राशि खाते में रखना जरूरी होगा ताकि भविष्य के लिए एक सुरक्षा फंड बना रहे। उदाहरण के तौर पर यदि किसी के खाते में 4 लाख रुपये हैं तो वह अधिकतम करीब 3 लाख रुपये निकाल सकेगा।

ऑटो-सेटलमेंट और तेज प्रोसेसिंग

EPFO ने ऑटो-सेटलमेंट की सीमा भी बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी है। इसका फायदा यह होगा कि मेडिकल इमरजेंसी, शिक्षा, शादी या घर खरीदने जैसे मामलों में बड़ी रकम जल्दी मिल सकेगी। कई मामलों में पैसा सिर्फ 2 से 3 दिनों के भीतर खाते में ट्रांसफर हो सकता है। पहले यह सीमा काफी कम थी और प्रोसेस भी धीमा था।

टेस्टिंग पूरी, जल्द लॉन्च की उम्मीद

केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने हाल ही में जानकारी दी कि UPI आधारित PF निकासी सिस्टम की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है और इसे जल्द ही लागू किया जा सकता है। इस सुविधा में सदस्य अपने निकासी योग्य बैलेंस को देख सकेंगे और UPI PIN के जरिए तुरंत ट्रांजैक्शन कर पाएंगे। देश में 7 करोड़ से अधिक EPFO सदस्य हैं। जिन्हें इस बदलाव से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24