Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
EPFO 3.8 ATM Withdrawal: कब होगा लॉन्च, पैसा कैसे मिलेगा और क्या है पूरा प्रोसेस? हर सवालों का जवाब सुनकर चौंक जाएंगे आप

EPFO 3.8 ATM Withdrawal: कब होगा लॉन्च, पैसा कैसे मिलेगा और क्या है पूरा प्रोसेस? हर सवालों का जवाब सुनकर चौंक जाएंगे आप

IBC24 3 days ago

ई दिल्ली: EPFO 3.8 ATM Withdrawal:कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों के लिए एक बड़ा डिजिटल बदलाव लेकर आ रही है। जिसे EPFO 3.0 नाम दिया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत PF निकालने और ट्रांसफर करने की प्रक्रिया पूरी तरह पेपरलेस और ऑनलाइन हो जाएगी।

इसका उद्देश्य लंबी प्रक्रिया और देरी को खत्म कर सेवाओं को तेज बनाना है।

EPFO 3.0 कब होगा लॉन्च?

केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया के अनुसार इस सिस्टम की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है और इसे जल्द ही लागू किया जाएगा। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च तारीख घोषित नहीं की गई है। उम्मीद है कि यह सुविधा आने वाले समय में चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएगी।

UPI और ATM से आसान PF निकासी

नई व्यवस्था में सदस्य अपने PF खाते की रकम सीधे UPI और UPI-सक्षम ATM के जरिए निकाल सकेंगे। इसके लिए आधार और बैंक अकाउंट से लिंक UPI का इस्तेमाल किया जाएगा। यूजर UPI PIN डालकर ट्रांजैक्शन पूरा कर पाएंगे और पैसा सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगा। जिसे आगे ATM या डिजिटल पेमेंट में उपयोग किया जा सकेगा।

कितनी राशि निकाल सकेंगे?

EPFO 3.0 के तहत सदस्य अपने PF बैलेंस का 50% से 75% तक हिस्सा निकाल सकेंगे। हालांकि नियम के अनुसार कम से कम 25% राशि खाते में रखना जरूरी होगा। यानी पूरी PF राशि एक साथ निकालने की अनुमति नहीं होगी। जिससे भविष्य की सुरक्षा बनी रहेगी।

तेज क्लेम सेटलमेंट

इस नई प्रणाली में ऑटो-सेटलमेंट की सीमा 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है। इससे घर खरीदने, शादी, शिक्षा और मेडिकल जरूरतों के दावे 3 दिनों के भीतर निपटाए जा सकेंगे। साथ ही सदस्य UMANG ऐप पर फेस ऑथेंटिकेशन से UAN बना सकेंगे, पासबुक देख सकेंगे और ऑनलाइन सुधार भी कर पाएंगे।

WhatsApp और डिजिटल सेवाओं का विस्तार

EPFO अब WhatsApp के जरिए भी सेवाएं देने की तैयारी में है। सदस्य ‘Hello’ लिखकर 24×7 सहायता प्राप्त कर सकेंगे और अपनी भाषा में जानकारी पा सकेंगे। इस सिस्टम के लागू होने के बाद करोड़ों कर्मचारियों को PF सेवाएं और भी तेज, आसान और डिजिटल रूप में मिलेंगी।

:

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24