Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
गोवा में फॉरेंसिक लैब में पॉलीग्राफ और 'वॉयस एनालिसिस' जांच की सुविधा शुरू

गोवा में फॉरेंसिक लैब में पॉलीग्राफ और 'वॉयस एनालिसिस' जांच की सुविधा शुरू

IBC24 1 week ago

णजी, चार अगस्त (भाषा) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को दक्षिण गोवा स्थित राज्य संचालित फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में पॉलीग्राफ (लाई डिटेक्टर) और वॉयस एनालिसिस समेत कई नई जांच सुविधाओं का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि इससे आपराधिक मामलों की जांच में तेजी आएगी।

गृह विभाग के प्रभार संभाल रहे सावंत ने कहा कि पहले जांच के नमूने बेंगलुरु या गुजरात की प्रयोगशालाओं में भेजने पड़ते थे। अब वेर्णा स्थित प्रयोगशाला में बैलिस्टिक और फिंगरप्रिंट जांच की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे राज्य में ही व्यापक फॉरेंसिक जांच हो सकेगी।

मुख्यमंत्री ने फॉरेंसिक अधिकारियों की अदालत में गवाही के लिए ‘वीडियो कॉन्फ्रेंस’ सुविधा ‘न्याय श्रुति ई-पेशी’ का भी उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि अदालतें वर्चुअल पेशी को बढ़ावा दे रही हैं और यह सुविधा मामलों के शीघ्र निपटारे में सहायक होगी।

सावंत ने कहा कि उनकी सरकार आपराधिक न्याय प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला का उन्नयन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

भाषा

राखी सुरेश

सुरेश

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24