Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Gwalior Sales Team Leader Fraud : 25 लाख लेकर गायब हो गया सेल्स टीम लीडर! छुट्टी का बहाना बनाकर रचा ऐसा खेल, कंपनी में मचा हड़कंप

Gwalior Sales Team Leader Fraud : 25 लाख लेकर गायब हो गया सेल्स टीम लीडर! छुट्टी का बहाना बनाकर रचा ऐसा खेल, कंपनी में मचा हड़कंप

IBC24 1 week ago

ग्वालियर : Gwalior Sales Team Leader Fraudमध्य प्रदेश के ग्वालियर में कंपनी के सेल्स टीम लीडर पर 25 लाख 56 हजार 281 रुपये का गबन कर फरार होने का आरोप लगा है। कंपनी के डिप्टी ऑपरेशन मैनेजर की शिकायत पर बहोड़ापुर पुलिस ने आरोपी हृदेश सिंह राजपूत के खिलाफ BNS की धारा 316(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला ?

दअरसल शिकायतकर्ता विकास पाठक निवासी गरगज कॉलोनी बहोड़ापुर ने पुलिस को बताया कि वह पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के अटल गेट स्थित UKV ENTERPRISES LLP में डिप्टी ऑपरेशन मैनेजर हैं। कंपनी में हृदेश सिंह राजपूत, निवासी बडोखर, जिला मुरैना पिछले साल 2023 से सेल्स टीम लीडर के पद पर कार्यरत था। 13 जुलाई 2026 को हृदेश बिजनेस मैनेजर राजेश शर्मा और सेल्समैन तरुण तिवारी के साथ मार्केट गया था। शाम 4 बजे उसने राजेश शर्मा को बताया कि 14 जुलाई को वह अवकाश पर रहेगा क्योंकि मुरैना घर पर रामायण का पाठ है।

बाद में बंद मिला फ़ोन

15 जुलाई को सुबह 9 बजे हृदेश ने राजेश शर्मा को कॉल कर कहा कि वह उरई में प्रीति ट्रेडर्स योगेश गुप्ता से पेमेंट लेने जा रहा है। Gwalior Crime News शाम को राजेश ने कॉल किया तो हृदेश ने कहा वह पार्टी के पास बैठा है कॉल बैक करेगा। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। 16 जुलाई को भी कॉल करने पर मोबाइल बंद मिला।

अलग अलग तारीखों पर लिया कंपनी का पेमेंट

शंका होने पर 16 जुलाई को विकास पाठक और अन्य कर्मचारियों के साथ हृदेश के ग्वालियर स्थित कालपी ब्रिज वाले घर गए। MP Crime News पत्नी अंजना राजपूत ने बताया कि हृदेश सुबह 9 बजे घर से निकला है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर टीम ने मार्केट में प्रीति ट्रेडर्स, ममता ट्रेडर्स, मां कैला कृपा ट्रेडर्स और ई-वैलिड ट्रेडर्स से संपर्क किया। सभी ने बताया कि हृदेश अलग-अलग तारीखों में उनसे कंपनी का पेमेंट लेकर जा चुका है।

25 लाख 56 हजार 281 का गबन

17 जुलाई को बिलों का वेरिफिकेशन किया गया तो दुकानदारों ने पुष्टि की कि भुगतान हृदेश को दिया जा चुका है। 18 जुलाई को टीम मुरैना में हृदेश के घर पहुंची। पिता निरंजन सिंह ने बताया कि 14 जुलाई को घर पर कोई रामायण पाठ नहीं था। कंपनी के दस्तावेजों के अनुसार हृदेश ने प्रीति ट्रेडर्स से 9,59,215 रुपये, ममता ट्रेडर्स से 4,64,929 रुपये, मां कैला कृपा से 4,75,002 रुपये और अन्य दुकानदारों से 6,57,135 रुपये कुल 25,56,281 रुपये का गबन किया है। जिसकी शिकायत कल श्याम थाने पहुंचकर की।

जाँच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी हृदेश सिंह राजपूत के खिलाफ गबन का मामला दर्ज किया है। दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों गिरफ्तार कर कार्यवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24