Dailyhunt
हरिवंश राज्यसभा में तीसरी बार मनोनीत हुए, शपथ ग्रहण की

हरिवंश राज्यसभा में तीसरी बार मनोनीत हुए, शपथ ग्रहण की

IBC24 2 weeks ago

यी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) राज्यसभा के निवर्तमान उपसभापति हरिवंश ने शुक्रवार को उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट के लिए उन्हें मनोनीत किया था।

हरिवंश का उच्च सदन के सदस्य के रूप में दूसरा कार्यकाल नौ अप्रैल को समाप्त हो गया था।

उन्होंने आज राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन के कक्ष में हिंदी में शपथ ली।

राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कानून और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री राम नाथ ठाकुर भी शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उपस्थित थे।

सरकार की एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, ''भारत के संविधान के अनुच्छेद 80 के खंड (1) के उपखंड (अ) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तथा उसी अनुच्छेद के खंड (3) के अनुसार राष्ट्रपति मनोनीत सदस्यों में से एक सदस्य के सेवानिवृत्त होने से उत्पन्न रिक्ति को भरने के लिए हरिवंश को राज्यसभा का सदस्य नामित करके प्रसन्न हैं।"

हरिवंश (69) बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्यसभा के सदस्य के रूप में अपने दो कार्यकाल पूरे कर चुके हैं। उन्होंने उच्च सदन के उपसभापति के पद पर भी अपनी सेवाएं दी हैं।

भाषा

गोला मनीषा

मनीषा

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24