Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
हुंदै मोटर इंडिया की जुलाई में बिक्री रिकॉर्ड 75,360 इकाई पर

हुंदै मोटर इंडिया की जुलाई में बिक्री रिकॉर्ड 75,360 इकाई पर

IBC24 2 weeks ago

यी दिल्ली, एक अगस्त (भाषा) हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) की बिक्री जुलाई 2026 में 25.4 प्रतिशत बढ़कर 75, 360 इकाई रही। यह कंपनी की अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री है।

एचएमआईएल ने जारी बयान में कहा कि घरेलू बाजार में भी बिक्री अब तक की सर्वाधिक 54,210 इकाई रही, जो पिछले वर्ष के इसी माह से 23.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

निर्यात 31.4 प्रतिशत वृद्धि के साथ 21,150 इकाई रहा।

कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तरुण गर्ग ने कहा, ''हमने नयी तिमाही की शुरुआत मजबूत प्रदर्शन के साथ की है। जुलाई में कुल 75,360 इकाई की बिक्री (धरेलू और निर्यात 25.4 प्रतिशत सालाना आधार पर) कंपनी के इतिहास की सबसे बड़ी मासिक बिक्री है, जो ग्राहकों के हुंदै ब्रांड पर बढ़ते भरोसे को दर्शाती है।''

उन्होंने कहा कि जुलाई में कंपनी का निर्यात पिछले 100 महीनों में सबसे अधिक रहा है। यह उपलब्धि 'मेक इन इंडिया, मेड फॉर द वर्ल्ड' के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है।

भाषा

यासिर पाण्डेय

पाण्डेय

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24