Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
iPhone 17 Price Drop: मोबाइल प्रेमियों के लिए खुशखबरी! एनिवर्सरी सेल में आधी कीमत पर मिल रहा iPhone 17, ऐसा मौका फिर नहीं मिलेगा दोबारा!

iPhone 17 Price Drop: मोबाइल प्रेमियों के लिए खुशखबरी! एनिवर्सरी सेल में आधी कीमत पर मिल रहा iPhone 17, ऐसा मौका फिर नहीं मिलेगा दोबारा!

IBC24 1 month ago

IPhone 17 Price Drop: अगर आप iPhone 17 को बेहद कम कीमत में खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। Croma ने अपनी 50वीं सालगिरह के मौके पर Everything Apple सेल शुरू की है, जिसमें iPhone 17 पर भारी छूट दी जा रही है।

ऑफर्स, एक्सचेंज और बैंक डिस्काउंट मिलाकर इस फोन की कीमत अब 45 हजार रुपये से भी कम हो गई है। यह सेल 3 अप्रैल से शुरू होकर 19 अप्रैल तक चलेगी और इसमें कई प्रीमियम Apple डिवाइस सस्ते दाम में मिल रहे हैं।

iPhone 17 पर ऑफर्स और कीमत

iPhone 17 का 256GB वेरिएंट अब लगभग 44,768 रुपये में उपलब्ध है। असली कीमत 80 हजार रुपये से ज्यादा है, लेकिन इस सेल में कई ऑफर्स के जरिए इसे काफी सस्ता किया जा सकता है। Croma ग्राहकों को 2% तक कूपन डिस्काउंट देता है। इसके अलावा पुराने फोन पर 23,500 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू और 8,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। Tata Neu कॉइन्स से अतिरिक्त 4,974 रुपये तक का फायदा भी उठाया जा सकता है। इन सब ऑफर्स को मिलाकर iPhone 17 की कीमत 45 हजार रुपये से नीचे आ जाती है।

EMI और अन्य डिवाइस पर डील

अगर आप एक साथ पूरी कीमत नहीं देना चाहते, तो Croma आसान EMI ऑप्शन भी दे रहा है, जिसकी शुरुआत 2,073 रुपये प्रति महीने से होती है। इसके अलावा इस सेल में मैकबुक Neo, iPad 11th Gen, Apple Watch SE 3 और AirPods Pro 3 जैसे डिवाइस पर भी शानदार छूट मिल रही है। Apple की 50वीं सालगिरह के मौके पर यह सेल बेहद खास है।

iPhone 17 के प्रमुख फीचर्स

iPhone 17 में 6.3 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलता है। इसमें Dynamic Island भी है। फोन में A19 चिप (6-कोर CPU, 5-कोर GPU) और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है। कैमरा सेटअप में 48MP मेन और 48MP अल्ट्रा वाइड कैमरा है, वहीं फ्रंट कैमरा 18MP का है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए बेहतरीन है।

:

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24