Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
IPL Final 2026 Updates: RCB ने रचा इतिहास, गुजरात को इतने विकेट से हराकर दूसरी बार अपने नाम किया IPL खिताब, किंग कोहली रहे जीत के हीरो

IPL Final 2026 Updates: RCB ने रचा इतिहास, गुजरात को इतने विकेट से हराकर दूसरी बार अपने नाम किया IPL खिताब, किंग कोहली रहे जीत के हीरो

IBC24 5 days ago

IPL Final 2026 Updates: नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का फाइनल रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुआ। RCB की टीम ने पांच विकेट से मैच को जीतकर लगातार दूसरी बार IPL का खिताब अपने नाम किया है।

आईपीएल 2026 का खिताब जीतकर बेंगलुरु ने इतिहास रच दिया।(IPL Final 2026 Updates)यह बेंगलुरु की बैक टू बैक दूसरी आईपीएल ट्रॉफी रही। वहीं उसने इस जीत के साथ मुंबई (2019, 2020) और चेन्नई (2010, 2011) के क्लब में शाम‍िल हो गई, जिसने लगातार दो बार आईपीएल का ख‍िताब जीता।

गेंदबाजों ने किया कमाल, बल्लेबाजों में मचाया धमाल

IPL Final 2026 Updates:अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में RCB के तेज गेंदबाजों ने कमाल द‍िखाया, खासकर रस‍िक सलाम डार ने, ज‍िन्होंने 3 व‍िकेट लिए। (IPL Final 2026 Updates)इसके बाद चेज मास्टर व‍िराट कोहली ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. वो अंत तक नॉट आउट रहे RCB ने टारगेट को बेहद आसानी से हास‍िल कर ल‍िया। गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए थे, जवाब में आरसीबी ने 18वें ओवर में ही लक्ष्य को हासिल करके इतिहास रच दिया। विराट कोहली ने नाबाद 75 रनों की पारी खेली।

पटीदार ने की धोनी और रोहित की बराबरी

रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने इतिहास रच किया है। पाटीदार अब एमएस धोनी और रोहित शर्मा के बाद ऐसे केवल तीसरे कप्तान बने हैं, जिन्होंने लगातार 2 खिताब जीते हों। कमेंटेटर्स से लेकर एक्सपर्ट्स भी कहते रहे कि इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना सही फैसला साबित हो सकता है। (IPL Final 2026 Updates) मगर कप्तान पाटीदार और आरसीबी मैनेजमेंट ने कुछ और ही सोच रखा था. बेंगलुरू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।

गुजरात की बल्लेबाजी में नहीं दिखा दम

IPL Final 2026 Updates:आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के साथ सबसे बड़ी समस्या यही रही कि शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर के जल्दी आउट होने पर पूरी टीम फ्लॉप हो जाती है। फाइनल में भी कुछ ऐसा ही हुआ, क्योंकि शुभमन गिल (10 रन), साई सुदर्शन (12 रन) और जोस बटलर (19) जल्दी आउट हो गए। वाशिंगटन सुंदर ने 50 रनों की पारी खेल, (IPL Final 2026 Updates) जैसे-तैसे गुजरात का स्कोर 155 रनों तक पहुंचाया था। बेंगलुरू की ओर से रसिख डार सलाम ने कहर बरपाते हुए सबसे अधिक 3 विकेट चटकाए।

कोहली ने खेली ‘विराट’ पारी

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने तूफानी शुरुआत दिलाई। पावरप्ले में ही बेंगलुरू 70 रन बना चुकी थी. अय्यर ने 16 गेंद में 32 रन बनाए। टिम डेविड ने 24 रन और रजत पाटीदार ने 15 रनों का छोटा योगदान दिया। मगर बेंगलुरू की जीत के हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने 42 गेंद में नाबाद 75 रनों की पारी खेली। (IPL Final 2026 Updates) RCB के लिए विनिंग शॉट भी विराट ने ही लगाया। उन्होंने अरशद खान की गेंद पर छक्का लगाकर RCB का चैंपियन बनना सुनिश्चित किया।

इन्हे भी पढ़ें:-

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24