Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
ईरान के साथ बातचीत तीव्र गति से जारी: ट्रंप

ईरान के साथ बातचीत तीव्र गति से जारी: ट्रंप

IBC24 1 week ago

(सागर कुलकर्णी)

वाशिंगटन, एक जून (भाषा) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ बातचीत तीव्र गति से जारी है।

तेहरान द्वारा नए सिरे से हमले किए जाने से संघर्षविराम कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है।

लेकिन इसी बीच ट्रंप ने 'ट्रूथ सोशल' पर एक पोस्ट में कहा, ''ईरान के साथ बातचीत तीव्र गति से जारी है।''

ईरान और अमेरिका के बीच नाममात्र का संघर्षविराम ऐसे जवाबी हमलों और पलटवारों से बार-बार परखा जा रहा है जबकि दोनों देशों के अधिकारी युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वे समझौता होने के कितने करीब है और हमले से इन वार्ताओं के पटरी से उतरने का खतरा भी है।

भाषा वैभव जितेंद्र

जितेंद्र

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24