Dailyhunt
ITC Hotels Share Price: ब्रोकरेज उत्साहित, निवेशक सावधान! होटल स्टॉक में करना चाहिए निवेश या होल्ड? जानें ताजा रिपोर्ट

ITC Hotels Share Price: ब्रोकरेज उत्साहित, निवेशक सावधान! होटल स्टॉक में करना चाहिए निवेश या होल्ड? जानें ताजा रिपोर्ट

IBC24 5 months ago

ITC Hotels Share Price: आईटीसी होटल्स हाल ही में आईटीसी लिमिटेड से डीमर्ज हुई है। आईटीसी होटल्स लिमिटेड के शेयरों में तिमाही नतीजों के बाद सुस्त कारोबार देखने को मिला, लेकिन ब्रोकरेज हाउस स्टॉक के भविष्य को लेकर सकारात्मक नजर आ रहे हैं।

28 अक्टूबर की सुबह शेयर में तेजी देखने को मिली, जबकि दोपहर का सेशन अपेक्षाकृत सपाट देखने को मिल रहा है।

Q2 FY2025-26 में शानदार प्रदर्शन

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में 74% की मजबूत कंसो मुनाफे की वृद्धि दर्ज की है। इस दौरान कंसोलिडेटेड मुनाफा 132.77 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 76 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में कंपनी का राजस्व ₹839.48 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले साल 777.95 करोड़ रुपये था। कंपनी का कुल खर्च 699.72 करोड़ रहा।

वहीं, अगर EBITDA की बात करें तो 245.8 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले साल 212.4 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन 29.3% हो गया जिसमें 200 बेसिस पॉइंट की बढ़त दर्ज की गई। RevPAR (Revenue per available room) में 11% साल-दर-साल वृद्धि देखने को मिली। दूसरी तिमाही में ऑक्युपेंसी 254 बेसिस पॉइंट्स की बढ़त, जिससे ग्रॉस रेवेन्यू में 9% की बढ़त दर्ज की गई। कंपनी का शानदार प्रदर्शन मुख्य रूप से नए खुले होटलों और मजबूत सिंगल बिजनेस कंजम्प्शन ग्रोथ की वजह से संभव हुआ।

निवेशकों के लिए ब्रोकरेज का दृष्टिकोण

दूसरी तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउसों ने आईटीसी होटल्स के शेयरों पर अपना आउटलुक पॉजिटिव कर दिया है। एलारा कैपिटल ने स्टॉक पर ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखी है। उनका कहना है कि कंपनी के नए होटल्स और लक्जरी रेसिडेंस की बिक्री राजस्व वृद्धि को मजबूती दे सकते हैं।

ब्रोकरेज हाउस की राय

  • FY2025-28 के दौरान राजस्व में 18% CAGR की वृद्धि होगी।
  • EBITDA में 23% CAGR बढ़त आएगी।
  • PAT में 34% CAGR की बढ़त होगी।

कंपनी को H1FY28E EV/EBITDA के आधार पर 28x वैल्यूएशन और टारगेट प्राइस 266 रुपये (पहले 256 रुपये) दिया गया है।

ITC Hotels Ltd – Market Summary (28 Oct, 12:05 PM IST)

विवरणआंकड़े
आज का मूल्य220.95 INR (+0.95 / 0.43%)
पिछला मूल्य220.80 INR (12:04 PM)
ओपन220.00 INR
हाई223.20 INR
लो219.33 INR
मार्केट कैप45.86K Cr
P/E रेशियो51.08
डिविडेंड यील्ड
52-सप्ताह उच्च261.62 INR
52-सप्ताह निम्न155.10 INR

अब निवेशक क्या करें?

ब्रोकरेज हाउस का दृष्टिकोण बुलिश है। तिमाही नतीजों और होटल विस्तार की तेजी के देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्टॉक लॉन्ग टर्म निवेश के लिए आकर्षक हो सकता है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

:

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24