Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Jashpur Sardih Gram Panchayat Won National Award : छत्तीसगढ़ के इस गांव ने बढ़ाया प्रदेश का मान! स्वच्छता और हरियाली में पूरे देश में हासिल की तीसरी रैंक, राष्ट्रीय पुरस्कार से हुआ सम्मानित

Jashpur Sardih Gram Panchayat Won National Award : छत्तीसगढ़ के इस गांव ने बढ़ाया प्रदेश का मान! स्वच्छता और हरियाली में पूरे देश में हासिल की तीसरी रैंक, राष्ट्रीय पुरस्कार से हुआ सम्मानित

IBC24 6 days ago

शपुर : Jashpur Sardih Gram Panchayat Won National Award छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा जनपद अंतर्गत आने वाली सरडीह ग्राम पंचायत ने पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। ग्राम पंचायत को "पंडित दीनदयाल उपाध्याय सतत विकास राष्ट्रीय पुरस्कार" में देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

यह सम्मान पंचायत को "क्लीन एंड ग्रीन" श्रेणी में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया है।

राष्ट्रीय स्तर पर हो रही सरहाना

इस उपलब्धि से पूरे जशपुर जिले सहित प्रदेश में खुशी का माहौल है। पंचायत के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया है। ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को लेकर किए गए कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की जा रही है। ग्राम पंचायत सरडीह ने पिछले कुछ वर्षों में स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण और हरित वातावरण तैयार करने की दिशा में लगातार कार्य किया है।

गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने के प्रयास

पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाए गए, वहीं गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने के प्रयास भी किए गए। गांव में हरियाली बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया, जिसका सकारात्मक असर अब दिखाई देने लगा है। ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी इस सफलता की सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है।

Sardih Gram Panchayat Jashpur National Award पूरे गांव की मेहनत और एकजुटता से मिला पुरस्कार

पंचायत प्रतिनिधियों ने लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। गांव में नियमित सफाई व्यवस्था, नालियों की देखरेख, कचरे के उचित निपटान और जल स्रोतों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया। इस राष्ट्रीय सम्मान के मिलने से सरडीह ग्राम पंचायत अब अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणा का केंद्र बन गई है। पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह पुरस्कार पूरे गांव की मेहनत और एकजुटता का परिणाम है। आने वाले समय में भी गांव को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

सीईओ ने दी बधाई

जिला पंचायत जशपुर के सीईओ अभिषेक सिंह (IAS) ने कहा कि इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत सरडीह को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान ग्रामीण विकास और सतत विकास के क्षेत्र में जिले की मजबूत कार्यशैली को दर्शाता है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि से न केवल सरडीह ग्राम पंचायत, बल्कि पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें :

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24