Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Jodhpur Crime News: कार के अंदर मिली कांग्रेस नेता समेत परिवार के 4 लोगों की लाशें, हालत देखकर दंग रह गई पुलिस, मौत से कुछ घंटे मांगी थी सुरक्षा

Jodhpur Crime News: कार के अंदर मिली कांग्रेस नेता समेत परिवार के 4 लोगों की लाशें, हालत देखकर दंग रह गई पुलिस, मौत से कुछ घंटे मांगी थी सुरक्षा

IBC24 1 month ago

जोधपुर:Jodhpur Crime Newsराजस्थान के जोधपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक कार में कांग्रेसी नेता रामसिंह चौधरी, उसकी पत्नी, मां और बेटी की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि चारों की लाश जली हुई हालत में मिली है।

जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Jodhpur Crime News मिली जानकारी के अनुसार, घटना अजमेर जिले के बोराड़ा क्षेत्र की है। जहां एक कार में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।

फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सवाल उठ रहा है कि क्या कार में लगी आग सामान्य हादसा थी या फिर किसी साजिश का हिस्सा? फिलहाल चारों के शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है और हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

10 घंटे पहले कांग्रेस नेता ने फेसबुक पर किया था पोस्ट

कांग्रेस नेता और पूर्व सरपंच रामस‍िंह चौधरी ने मौत से महज 10 घंटे पहले फेसबुक पर पोस्‍ट करके पुल‍िस सुरक्षा मांगी थी। उन्होंने फेसबुक पर पोस्‍ट करके ल‍िखा था, “साथियों, क्या मुझे वापस पुलिस सुरक्षा मिलनी चाहिए, जो भी उचित हो? क्या मैं मेरे हक की लडाई लड़ रहा हूं, जो भी सहमत हो मुझे मदद करें। आशा है आप बड़े ओहदों वाले MLA, MP और मंत्री जी से सवाल करेंगे। लेकिन शायद मेरा अनुरोध इतना है मुझे सिर्फ आप.” पुल‍िस को जांच में घर से कुछ अहम साक्ष्‍य म‍िले हैं। पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट, कॉल डिटेल और घर और घटना स्थल से मिले सबूतों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।

:-

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24