Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कांग्रेस विधायक शनिमोल उस्मान केरल विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए

कांग्रेस विधायक शनिमोल उस्मान केरल विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए

IBC24 4 months ago

तिरुवनंतपुरम, दो जून (भाषा) कांग्रेस नेता शनिमोल उस्मान मंगलवार को केरल विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए।

अरूर से विधायक उस्मान ने विधानसभा चुनाव में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के उम्मीदवार एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) विधायक मोहम्मद मुहसिन को हराया था।

केरल में 140 सदस्यीय विधानसभा में 102 विधायकों के साथ कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) को बहुमत प्राप्त है और उसने आसानी से उपाध्यक्ष का पद हासिल कर लिया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सदस्यों ने उपाध्यक्ष चुनाव में मतदान नहीं किया और मतदान प्रक्रिया में भाग लिए बिना सदन में बैठे रहे।

भाषा सुरभि रंजन

रंजन

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24