Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कर्नाटक ने क्वांटम कार्य बल का गठन किया

कर्नाटक ने क्वांटम कार्य बल का गठन किया

IBC24 3 weeks ago

बेंगलुरु, एक जून (भाषा) कर्नाटक सरकार ने राज्य को क्वांटम प्रौद्योगिकी और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र बनाने के उद्देश्य से 16 सदस्यीय 'क्वांटम कार्य बल' का गठन किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह कदम हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जारी एक सरकारी आदेश के बाद उठाया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, यह कार्य बल हाल ही में 'क्वांटम इंडिया बेंगलुरु सम्मेलन' में प्रस्तुत 'कर्नाटक क्वांटम रोडमैप' के उद्देश्यों और रणनीतियों को लागू करने के लिए गठित किया गया है।

एक विज्ञप्ति के अनुसार, भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) के भौतिकी विभाग में जेआरडी टाटा चेयर प्रोफेसर और जेसी बोस नेशनल फेलो प्रोफेसर अरिंदम घोष को इस प्रतिष्ठित कार्य बल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (कर्नाटक सरकार) के निदेशक तथा केएसटीईपीएस (कर्नाटक साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसाइटी) के प्रबंध निदेशक सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे।

सोलह सदस्यीय समिति में शैक्षणिक संस्थानों, अनुसंधान केंद्रों, प्रौद्योगिकी उद्योग तथा वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के प्रमुख विशेषज्ञ शामिल हैं।

विभाग ने कहा कि यह उच्चस्तरीय कार्य बल राज्य में क्वांटम प्रौद्योगिकी अनुसंधान, नवाचार, स्टार्टअप समर्थन और औद्योगिक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक नीतिगत निर्माण, रणनीतिक दिशा और संस्थागत मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

विभाग ने बताया कि यह समिति राज्य में प्रमुख अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास की रूपरेखा तैयार करने और उसकी देखरेख करने के लिए जिम्मेदार होगी।

भाषा अमित अविनाश

अविनाश

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24