Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
केंद्र ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज कुमार द्विवेदी को एनडीएमसी का प्रमुख नियुक्त किया

केंद्र ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज कुमार द्विवेदी को एनडीएमसी का प्रमुख नियुक्त किया

IBC24 3 days ago

यी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी मनोज कुमार द्विवेदी को बुधवार को नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 1997 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईएएस अधिकारी द्विवेदी कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदभार संभालेंगे और अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे।

एक अन्य अधिसूचना में मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार ने यह नियुक्ति नयी दिल्ली नगर पालिका परिषद अधिनियम, 1994 के तहत प्राप्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए की है।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24