Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
खुदरा केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा का चलन वित्त वर्ष 2025-26 में 24 प्रतिशत घटा: आरबीआई

खुदरा केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा का चलन वित्त वर्ष 2025-26 में 24 प्रतिशत घटा: आरबीआई

IBC24 4 months ago

मुंबई, 29 मई (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के सेंट्रल बैंक डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) के निरंतर प्रायोगिक उपयोग के बावजूद वित्त वर्ष 2025-26 में खुदरा डिजिटल रुपये के चलन में 24.08 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

आरबीआई की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2026 के अंत तक 'ई-रुपया (खुदरा)' के रूप में डिजिटल मुद्रा का चलन 771.66 करोड़ रुपये रहा, जो 31 मार्च 2025 को 1,016.46 करोड़ रुपये था।

वहीं, थोक स्तर पर उपयोग होने वाली 'ई-रुपया (थोक)' का चलन 31 मार्च 2026 तक शून्य रहा, जो एक वर्ष पहले भी शून्य था।

वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान, केंद्रीय बैंक ने सीबीडीसी प्रायोगिक परियोजना के तहत कई नई पहल कीं, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों की प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजनाएं शामिल हैं।

भाषा योगेश रमण

रमण

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24